Breaking News

तेल संकट के बीच भारत की मदद, पाइपलाइन से बांग्लादेश भेजा 5,000 टन डीजल


भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पाइपलाइन समझौते के तहत डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में ये द्विपक्षीय समझौता किया गया था. इसके तहत 5,000 टन डीजल की पहली खेप बांग्लादेश पहुंच चुकी है. 
बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने इस खेप के पहुंचने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया, 'हमारा भारत के साथ एक समझौता है. उस समझौते के मुताबिक, भारत पाइपलाइन के माध्यम से हर साल बांग्लादेश को 1,80,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा.Ó

No comments