Breaking News

राजस्थान में 2 दिन अंधड़ और जोरदार बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्विमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला पश्विमी विक्षोभ आज सक्रिय होगा। जिस वजह से प्रदेश में 2 दिन अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच राहत की खबर है। एक नए पश्विमी विक्षोभ से प्रदेश का मौसम अचानक बदल जाएगा। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

No comments