Breaking News

आस्था का अद्भुत चमत्कार ! - 111 टन संगमरमर से सजा जीण माता का 108 फीट ऊंचा शिखर


राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता मंदिर अब एक नए और भव्य स्वरूप में भक्तों के सामने है। जीण माता मंदिर ट्रस्ट और भक्तों के सहयोग से मंदिर के पुराने शिखर को बदलकर उसे आधुनिक और भव्य रूप दिया गया है। मंदिर का नया शिखर अब 108 फीट ऊंचा हो गया है। पहले इसकी ऊंचाई केवल 31 फीट थी। अब यह राजस्थान के सबसे ऊंचे शिखर वाले मंदिरों में गिना जा रहा है।
इस भव्य निर्माण में लगभग 111 टन उत्तम श्रेणी के सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। यह पत्थर अपनी मजबूती और चमक के लिए जाना जाता है, जो सदियों तक मंदिर की आभा को बनाए रखेगा। 

No comments