Breaking News

पाली में ट्रक की टक्कर से पलटी वैन, 6 घायल:सिलाई का काम करने जा रही थी महिलाएं


पाली में ट्रक की टक्कर से एक वैन पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा शनिवार सुबह गुंदोज के पास हुआ। सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है। खोड चौकी प्रभारी समुद्र सिंह ने बताता कि हादसा हाईवे पर गुंदोज के पास हुआ। क्षेत्र की महिलाओं और युवतियां वैन से पाली के पूनायता औद्योगिक एरिया में सिलाई करने हमेसा की तरह जा रही थी। इस दौरान गुंदोज के पास वेन पलट गई। 

No comments