Breaking News

मकान में लगी आग, बाइक, रूई के बंडल समेत अन्य सामान जला


कोटा में आज सुबह एक मकान में अचानक आग लग गई। आस-पास के लोगों ने ऊंची लपटें और धुआं उठता हुआ देखा। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर छत पर चढ़कर आग को बुझाया। तब तक बाइक, रूई के बंडल, लकड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का कारण सामने आ रहा है। आगजनी का हादसा छावनी इलाके में स्थित बंगाली कॉलोनी का है।

No comments