Breaking News

ब्रांडेड के नाम पर खपा रहे थे लोकल सामान: बड़ी मात्रा में नकली पैकेट, मशीनें व कच्चा माल जब्त


अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड उत्पाद के नाम से नकली माल बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने प्रसिद्ध कम्पनियों के फर्जी लोगो व ट्रेडमार्क के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीओ जोशी ने बताया कि कार्रवाई में सर्फ पाउडर, नमक, टॉयलेट क्लीनर, चाय, साबुन आदि की ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से पैक किए गए नकली सामान सहित पैकेट, लेबलिंग पाउच, खाली रैपर, खुली चाय व पैकिंग मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए। 

No comments