अजमेर में पुलिस का बड़ा 'सर्च ऑपरेशन'! 34 अवैध सिलेंडर जब्त
राजस्थान में इन दिनों गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कुछ असामाजिक तत्व कालाबाजारी करने में सक्रिय हो गए हैं. इसी को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सतर्कता बरतते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अजमेर के शीश खान और कोटड़ा स्थित इलाकों में अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण की शिकायतों पर पुलिस और जिला रसद विभाग की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की. इस औचक दबिश से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया और मौके से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस ने कड़े निर्देश देकर काबू किया.
पुलिस और रसद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान अलग-अलग ठिकानों से कुल 34 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

No comments