ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें!
एक तरफ मिडिल-ईस्ट में 15 दिनों से जंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया भी किसी युद्ध की तैयारी में नजर आ रहा है. नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर मिसाइलें दाग दी हैं.
साउथ कोरियाई सेना और जापान सरकार ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की पुष्टि की है. इससे पहले उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी को पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.

No comments