114 साल की बुजुर्ग के फिर निकले दांत, फिंगरप्रिंट ने रोका राशन
कुदरत के रंग भी बड़े निराले होते हैं। इसकी एक अनोखी मिसाल पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में देखने को मिली है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग महिला सरकारी सुविधाओं के लिए सेवा केंद्रों के चक्कर काटते-काटते परेशान हो चुकी है।
धर्मो देवी के बेटे बिशन सिंह ने बताया कि परिवार को इस बात की खुशी है कि मां अब भी उनके सिर पर हाथ रखे हुए हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि ज्यादा उम्र होने के कारण उनके हाथों के फिंगरप्रिंट मिट चुके हैं। इसी कारण बायोमेट्रिक मशीन पर उनका अंगूठा नहीं लगता।

No comments