हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस की गाड़ियों को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी कस्बे में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच फिल्मी अंदाज में पीछा करने की घटना सामने आई. पुलिस से बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने पिकअप से पुलिस की गाडिय़ों को कई बार टक्कर मारी. इस दौरान हुए हादसे में एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ की ढाणी निवासी और गुढ़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहित महला किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है.

No comments