Breaking News

राजस्थान में 64 आईपीएस अधिकारियों का तबादला


राजस्थान में 64 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। शुक्रवार देर रात राज्य के कार्मिक विभाग की तरफ से तबादले और पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी किए।
कार्मिक विभाग की तरफ से देर रात जारी की गई लिस्ट से राजस्थान पुलिस प्रशासन में कई बड़े बदलाव हुए हैं। राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली, सिरोही, फलोदी, भिवाड़ी और खैरथल-तिजारा सहित दो दर्जन से अधिक जिलों के स्क्क बदल गए हैं। 

No comments