जयपुर की सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे सीएम भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार सुबह जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से राज्य स्तरीय स्वच्छता सप्ताह का उद्घाटन किया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों को सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. राजस्थान दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में शुरू हुआ यह स्वच्छता सप्ताह 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 8 से 10 वर्षों में जनता के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है और लोग स्वच्छता के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं.

No comments