Breaking News

कैलाश यात्रा का ऐलान - तीन मार्गों से श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन का अवसर


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्थित भगवान शिव के पवित्र धाम आदि कैलाश की यात्रा इस साल 8 मई से शुरू होने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह यात्रा राज्य के तीन स्थानों—हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला—से प्रारंभ होगी।
यात्रा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) कर रहा है। निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ला ने बताया कि इन तीनों स्थानों से कुल 15 जत्थे श्रद्धालुओं के आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। 

No comments