Breaking News

ऋषिकेश में खुदाई के दौरान निकली देवी की मूर्ति


तीर्थनगरी ऋषिकेश के वीरभद्र क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास की परतें उस समय खुलती हुई नजर आईं, जब पौराणिक वीरभद्र मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के चारों तरफ चबूतरा बनाने को जे.सी.बी. से खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक के बाद एक प्राचीन धार्मिक अवशेष निकलने लगे।
इनमें चक्र, गदा और देवी मां की मूर्ति सहित कई पुराने प्रतीक मिलने की जानकारी सामने आई है। जैसे ही घटना की खबर आसपास के इलाके में फैली बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।  

No comments