Breaking News

अजमेर में अब रोबोट से होगी नालों की सफाई:केरल से मंगवाई 2 मशीन


अजमेर शहर के नालों की संख्या अब रोबोट के माध्यम से भी होगी। इसके लिए नगर निगम को दो रोबोट मिले है और अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल ने शनिवार को इसका फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्मिकों को सफाई किट का वितरण भी किया गया।
राजस्थान दिवस पखवाड़े के तहत अजमेर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान एडीएम खोरवाल ने कहा- रोबोट के जरिए अब नालों की सफाई होगी। ये मानवीय संवेदना के तहत अच्छा कदम है। पूर्व में सफाई कर्मचारी काम करते थे और दुर्घटनाएं होती थी। लेकिन अब ये मशीन मिलने से दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।

No comments