सेना के सम्मान में कल कदम से कदम मिलाएगा जयपुर
राजधानी जयपुर में फिटनेस और देशभक्ति के जज्बे को एक साथ समेटने वाला वंडर सीमेंट जयपुर सोल्जराथॉन 2026 का आयोजन रविवार को मिलिट्री स्टेशन में होगा। फिटिस्तान:एक फिट भारत की ओर से मिलिट्री एरिया स्थित गांडीव स्टेडियम में होने वाले इस भव्य आयोजन में हजारों धावक सेना के साथ कदम मिलाकर दौड़ेंगे।
सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले इस सोल्जराथॉन में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह बतौर मुख्य अतिथि व सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, दक्षिण पश्चिम आर्मी कमांड के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ पदम सिंह शेखावत, वंडर सीमेंट के चेयरमैन अशोक पाटनी भी शामिल होंगे।

No comments