पंचायत-निकाय चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस की बड़ी रणनीति, 20000 पदों पर करेगी नियुक्ति
राजस्थान कांग्रेस ने जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के बाद अब संगठन को ग्राम और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है । पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि एक माह के भीतर ग्राम अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष की नियुक्तियां पूरी की जाएं । इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिलाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं और कहा है कि उन्हें समयबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी ।
यह कदम पार्टी की स्थानीय संगठनात्मक मजबूती को और बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है । इससे न केवल ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी कांग्रेस का प्रभाव बढ़ेगा ।

No comments