25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम इस समय गंभीर भुगतान संकट से गुजर रही है। यह योजना राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज और दवाओं की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब इससे जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी इकाइयों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
योजना से जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी संगठनों के समूह राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस ने आरोप लगाया है कि पिछले 7 से 9 महीनों से उनका भुगतान लंबित है। इसी के चलते उन्होंने चेतावनी दी है कि 25 मार्च से जयपुर में योजना के तहत चल रही ओपीडी फार्मेसी में कैशलेस दवाओं की सुविधा अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

No comments