Breaking News

रणथंभौर में शिकार करने पेड़ पर चढ़ी बाघिन 'माहीÓ


रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सोमवार सुबह टाइग्रेस का रोमांच देखने को मिला। जोन-3 के पदम तालाब क्षेत्र में बाघिन 'माहीÓ शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गई। करीब 4 मिनट तक उसने ग्रे हेरॉन पक्षी को दबोचने का प्रयास किया।
डाली-डाली बचते पक्षी के बीच माही ने जबरदस्त फुर्ती दिखाई। आखिर में 'माहीÓ ने घोंसले में बैठे पक्षी को अपना शिकार बनाया। यह दुर्लभ नजारा देखकर सफारी में मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे।

No comments