जयपुर-दिल्ली के बीच बिछेगी नई रेल पटरी
भारतीय रेलवे ने जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. रेलवे बोर्ड ने रेवाड़ी से जयपुर तक नीमराणा के रास्ते प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को आधिकारिक मंजूरी दे दी है. वर्तमान में अलवर-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों का अत्यधिक भार रहता है. जिससे अक्सर ट्रेनों की देरी और भीड़भाड़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस नई लाइन के विकसित होने से यात्रियों को न केवल एक मजबूत वैकल्पिक मार्ग मिलेगा. बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत के रेल परिचालन में भी बड़ी सुगमता आएगी. यह नया ट्रैक यात्रियों के समय की बचत करने के साथ-साथ सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा.

No comments