कोटा पुलिस ने 300 लीटर कच्ची शराब पकड़ी:खेतों में बना रहे थे
कोटा शहर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानपुर थाना क्षेत्र में देर रात अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर जिले के सभी थाना अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में रानपुर थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह भाटी प्रोबेशनर ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को बीट कॉन्स्टेबल से सूचना मिली कि गांव कलम का कुआं के पास खेतों में अवैध कच्ची हथकड़ शराब बनाई जा रही है। इस दौरान वहां 18 पीपे मिले जिनमें करीब 300 से 350 लीटर वॉश भरी हुई थी, जो कच्ची शराब बनाने में उपयोग की जाती है।

No comments