गर्मी की छुट्टियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें:राजस्थान से यूपी-बिहार-गुजरात-महाराष्ट्र रूट पर बढ़ेगी कनेक्टिविटी
अगले महीने से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। राजस्थान से बाहर जाने वाले रूट पर पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने ज्यादा डिमांड वाले रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और सफर आसान हो।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। ये ट्रेनें खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे व्यस्त रूट पर चलाई जा रही हैं।

No comments