घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट: रिफिल बुकिंग नियमों में बदलाव लागू
देशभर के घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिससे गैस बुकिंग का अंतराल अब पहले से अलग हो गया है।
सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अब हर 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे।
वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी अलग-अलग नियम तय किए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं के पास एक कनेक्शन है, उनके लिए बुकिंग का अंतराल 25 दिन रखा गया है। जबकि दो कनेक्शन वाले उपभोक्ता अब 35 दिन के बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे।

No comments