दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत
देश की राजधानी के करोल बाग इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। झंडेवालान मंदिर के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अचानक बस पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही बस झंडेवालान मंदिर के पास पहुंची चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

No comments