12 तक समझाइश, वाहन चालक फिर भी नहीं मानें तो करेंगे कार्रवाई
श्रीगंगानगर में वाहनों की हेड लाइट में हाई बीम यानी तेज रोशनी की ट्यूबलाइटों के इस्तेमाल के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इस दौरान वाहन चालकों को हेड लाइट में हाई बीम और लो बीम के बारे में जानकारी दी जा रही है, यही नहीं लाइट जलाकर भी समझाया जा रहा है।
समझाइश का यह सात दिवसीय अभियान 12 मार्च तक चलेगा, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने यातायात एसएचओ को निर्देश दिए हैं। यातायात एसएचओ राजेश रानी ने टीम के साथ शहर में हाईबीम लाइटों वाले वाहनों के खिलाफ जांच शुरू कर रखी है।
उन्होंने बताया कि लोग तेज रोशनी के लिए हेड लाइटों को मोडिफाई करवाकर वाहन चलाते मिल रहे हैं।

No comments