जीप की टक्कर मार कर महिला की हत्या
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 2 केएनडी में क्रूजर जीप की टक्कर मार कर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका रोशनी देवी पत्नी बनवारीलाल नायक निवासी 2 केएनडी थी। उसके पति बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी कि रोशनी देवी गांव के बस स्टेंड पर बाइक से उतर कर घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव 7 केएनडी की तरफ से आई क्रूजर जीप चालक ने रोशनी को टक्कर मार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल रोशनी देवी को सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

No comments