Breaking News

कार-बाइक में टक्कर, दादा-पोती की मौत, एक पोती गंभीर घायल


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बांडा गांव में नर्सरी के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई कालूराम ने बताया कि हादसे में 52 वर्षीय इन्द्रङ्क्षसह बावरी निवासी 9 एलएसएम व इनकी पोती दस वर्षीय जसप्रीत कौर की मौत हो गई। इन्द्र सिंह अपनी 15 वर्षीय पोती कोमल व दस वर्षीय जसप्रीत कौर को बाइक पर स्कूल से घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में नर्सरी के निकट एवन्यू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments