स्कूटी की बास्केट से पर्स चोरी
श्रीगंगानगर में सीएमएचओ कार्यालय के नजदीक रेलवे स्टेशन मार्ग पर खड़ी स्कूटी की बास्केट से महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में नगदी, सोने के जेवर अन्य सामान था। घटना के दस दिन बाद कोतवाली पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुंज विहार विस्तार निवासी नीरज पत्नी सुखविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि गत 27 फरवरी को शाम पौने पांच बजे मैं अपने बेटे की दवा लेने के लिए पुराना अस्पताल के सामने जनता मेडिकल स्टोर पर गई थी। मैं स्कूटी खड़ी करके दवा लेने लगी, तभी बाइक पर सवार होकर आये युवक ने स्कूटी की बास्केट से पर्स चोरी कर लिया और फरार हो गये।

No comments