बॉर्डर इलाके में 20 करोड़ की हेरोइन बरामद
रायसिंहनगर में पुलिस व सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर के निकट गांव 43 पीएस 4 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। हेरोइएन के पास ही क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद किया है। नशे की यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से भारतीय सीमा में गिराई गई थी। हेरोइन बरामद करने के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया, ऐेसे में पुलिस को पंजाब के एक तस्कर को दबोचने में सफलता मिली है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गये। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस व बीएसएफ ने बीती रात हेरोइन के आठ पैकेट खेत से बरामद किये। पीले पैकेट में चार किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है।
No comments