Breaking News

नकली जज और 20 दिन का डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग से ठगे करोड़ों


साइबर ठगों ने ठगी का एक ऐसा जाल बुना कि एक रिटायर्ड कारोबारी अपनी ही गाढ़ी कमाई के एक करोड़ से अधिक रुपए गंवा बैठा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी 72 वर्षीय दिलीप कुमार दास को शातिर ठगों ने करीब 20 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और डरा-धमकाकर उनसे 1 करोड़ 29 लाख रुपए हड़प लिए।
कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी एजेंसी का बड़ा अधिकारी बताया। ठग ने पीडि़त को डराते हुए कहा कि आपके नाम पर एक सिम कार्ड जारी हुआ है, जिसका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा है। अगर आप सहयोग नहीं करेंगे, तो आप पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और आप जेल जाएंगे। 

No comments