Breaking News

कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में युवक-युवती ने किया प्री-वेडिंग शूट


कोटा शहर की खूबसूरत लोकेशन पर अक्सर प्री-वेडिंग शूट होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया जिसने एमबीएस हॉस्पिटल परिसर में शूटिंग का मामला सामने आया। बिना अनुमति प्री-वेडिंग शूट करने पहुंचे एक युवक-युवती को हॉस्पिटल प्रबंधन ने रोक दिया।
जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल परिसर एक युवक और युवती अपने कैमरा टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और प्री-वेडिंग शूट शुरू कर दिया। स्टाफ की नजर पड़ते ही इसकी सूचना हॉस्पिटल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शूटिंग को रुकवा दिया गया।

No comments