Breaking News

राजस्थान में सोना चांदी की कीमतों में गिरावट जारी


शादियों के सीजन पर लगभग एक महीने का ब्रेक लग गया हैं और ऐसे में अभी मार्केट में सोना चांदी की डिमांड ना के बराबर है। इन सबके बीच सराफा बाजारों में बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतों में 900 प्रति 10 ग्राम और चांदी में 1000 प्रति किलो की कमी देखी गई है।
राजस्थान सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बाजार में शुद्ध चांदी की कीमत घटकर अब 2,48,950 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत करीब 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

No comments