राम मंदिर कार्यक्रम हुआ हाईटेक, क्यूआर कोड स्कैन के बाद खुलेगा प्रवेश द्वार
अयोध्या के राम मंदिर में 19 मार्च 2026 को होने वाला नव संवत्सर समारोह तकनीक और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बार समारोह को 'स्मार्टÓ और सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल प्रवेश प्रणाली को अपनाया गया है।
समारोह के लिए जारी किए गए सभी कार्ड पर एक विशिष्ट क्यूआर कोड अंकित किया गया है। मंदिर परिसर में प्रवेश के समय सुरक्षाकर्मी इस कोड को स्कैन करेंगे। सफल स्कैनिंग और पहचान की पुष्टि होने के बाद ही किसी भी अतिथि को भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी।

No comments