Breaking News

मुंबई-बेंगुलरु में कमर्शियल गैस संकट,आज से होटल रहेंगे बंद


पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित हुई है। पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गैस एजेंसियों ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। डराने वाली बात यह है कि तेल कंपनियों के पास कथित तौर पर केवल 2 दिन का गैस स्टॉक बचा है। 
 हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में आज 10 मार्च से होटल और रेस्टोरेंट्स बंद होने की कगार पर आ गए हैं। इस संकट की सबसे बड़ी वजह तेल कंपनियों के पास बचा बेहद सीमित स्टॉक बताया जा रहा है।

No comments