महात्मा गांधी स्कूलों में एडमिशन इसी महीने:प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से
राजस्थान में संचालित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों तथा राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी प्रक्रिया से चयन किया जाएगा।

No comments