Breaking News

सोसाइटी में मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत


राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली जयपुर हाईवे  पर एक बड़ा हादसा सामने आया है. कापडिय़ावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई के दौरान कई मजदूर मिट्टी में दब गए. इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार दिल्ली जयपुर हाईवे पर होटल राव के सामने स्थित निर्माणाधीन सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वहां काम कर रहे कई श्रमिक उसके नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

No comments