1 अप्रैल से राजस्थान में लागू होगा कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था
राजस्थान के अन्य निकायों में एक अप्रेल से ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 लागू हो जाएगा। लेकिन जयपुर नगर निगम में इसकी तैयारियां अब तक शुरू नहीं हुई हैं। नए नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं।
राजधानी जयपुर में जो हूपर चल रहे हैं, उनमें फिलहाल केवल 2 कम्पार्टमेंट हैं। नए नियमों के अनुसार चार तरह का कचरा अलग-अलग लेना निकायों की प्राथमिकता है। लेकिन जयपुर में संचालित हूपर्स में अभी गीला और सूखा कचरे के लिए ही बॉक्स हैं। कुछ वाहनों में खानापूर्ति के लिए एक छोटा बॉक्स भी लगा रखा है।

No comments