होम साइंस में मिला इकलौता लेक्चरर, मिनिमम मार्क्स तक हासिल नहीं कर पाए
सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक होम साइंस के 16 पदों में से 15 खाली रह गए हैं। आरपीएससी ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। जिसमें केवल एक अभ्यर्थी मुख्य मेरिट में शामिल हो सका।
इसकी परीक्षा 1 जुलाई 2025 को हुई थी। इसके लिए 2,623 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे, जबकि 949 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकांश अभ्यर्थी मिनीमम अंक प्राप्त नहीं कर सके, जिससे केवल एक ही अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हो सका।

No comments