किसान पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए
ऑनलाइन गेमिंग और रातों-रात दोगुना मुनाफा कमाने का लालच किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले महज 18 साल के एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग के चंगुल में फंसकर अपने किसान पिता के 1.77 करोड़ रुपये गंवा दिए। तहरीर पर देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसान पिता को दिल्ली एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा मिला था।
पुलिस को दी गई तहरीर में 18 वर्षीय अभिमन्यु ने बताया कि उसने प्ले स्टोर से कुछ गेमिंग ऐप डाउनलोड कर उन खेलों पर रकम लगाई।

No comments