लूणकरणसर में कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी:दो लोगों पर मामला दर्ज
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और जिला प्रशासन के पानी चोरी रोकने के सख्त निर्देशों के बाद नहर विभाग ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के उदेशिया रोही में कंवरसेन लिफ्ट नहर से पानी चोरी का मामला पकड़ा गया है। सहायक अभियंता गोविंद सिंह दईया ने लूणकरणसर पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
अधिकारियों ने बताया कि उदेशिया निवासी सुनील कुमार मूंड और अमराराम अवैध रूप से पाइप लगाकर नहर से पानी चोरी कर रहे थे। इस चोरी के कारण नहर के अंतिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा था। दोनों आरोपियों ने नहर में पाइप लगाकर अपने खेतों में पानी पहुंचाया था।

No comments