महिला पुलिसकर्मी पर पीटबुल डॉग का हमला
बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल परिवाद की जांच के लिए एक घर पर पहुंची तो वहां पहले से तैनात पीटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मी को जगह-जगह से काट लिया। आरोप है कि एक परिवाद की जांच के लिए पहुंची तो मकान मालकिन और उसकी बेटी ने जानबूझकर उस पर पीटबुल डॉग से हमला करवाया। अब व्यास कॉलोनी थाने में ही महिला कांस्टेबल ने मां-बेटी पर एफआईआर दर्ज करा दी है, जिसमें राजकाज में बाधा डालने का भी गंभीर आरोप है।

No comments