Breaking News

2 दिन के लिए राजस्थान आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राजस्थान की धरा पर कदम रखने जा रहे हैं. आगामी 15 और 16 मार्च को सीएम योगी का दो दिवसीय राजस्थान दौरा तय हो गया है. इस दौरान वे मेवाड़ के शौर्य और जालौर की आस्था का संगम बनेंगे. चित्तौडग़ढ़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौहर मेला और श्रद्धांजलि समारोह के लिए योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

No comments