झुंझुनू में टैक्सी चालक ने लौटाया रुपयों से भरा पर्स
झुंझुनू शहर में एक टैक्सी चालक और यातायात पुलिस की सक्रियता के कारण शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का गुम हुआ पर्स सुरक्षित लौटा दिया गया।
टिप्पणी गांव की रहने वाली पूजा कंवर राठौर, जो वर्तमान में अपने पति और परिवार के साथ लाडनूं (नागौर) में रहती हैं, एक शादी समारोह में शिरकत करने झुंझुनू आई थीं। शहर में आवागमन के दौरान एक टैक्सी में उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में 8000 रुपये नकद महत्वपूर्ण व्यक्तिगत दस्तावेज और अन्य कीमती सामान था। दस्तावेजों के गुम होने और शादी के व्यस्त माहौल के बीच इस घटना से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गईं।

No comments