Breaking News

कलेक्ट्रेट पर हंगामे के बाद पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी


अजमेर कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज के हंगामेदार प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आज बुधवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन से तैनात जाब्ते में बदलाव किया गया है।
बुधवार को सीओ शिवम जोशी और सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने नए जाब्ते को ब्रीफ किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पर होने वाले संभावित प्रदर्शनों के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

No comments