Breaking News

हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया


ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बाद जेट फ्यूल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई। जेट फ्यूल में आई इस तेजी के बीच अब हवाई सफर भी महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने घरेलू और इंटरनेशनल रूट्स पर धीरे-धीरे फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है, जिससे हवाई यात्रा महंगी होने वाली है।
टाटा ग्रुप की कंपनी के मुताबिक, एयर इंडिया के यात्रियों को ज्यादा पैसे देने होंगे। एयर इंडिया ने ईरान युद्ध की वजह से जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए टिकट सरचार्ज लगाया है। 

No comments