रामनगरी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, राष्ट्रपति दौरे को लेकर 12 नोडल अधिकारी तैनात
चैत्र नवरात्र के पहले दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष उत्सवों में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के करीब 4 घंटे लंबे इस दौरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को 'जीरो टॉलरेंसÓ लेवल पर रखा है।
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए 12 विशेष नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी यातायात, स्वास्थ्य, बिजली और मंदिर परिसर के भीतर सुरक्षा समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। राम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों को मल्टी-लेयर सुरक्षा कवर में रखा गया है।

No comments