भामाशाह मंडी में भीगा 25000 बोरी अनाज, गेहूं और लहसुन को नुकसान, गुणवत्ता पर पड़ेगा असर
कोटा के हाड़ौती में बेमौसम हुई तूफानी बारिश किसानों के लिए आफत बन कर आई। खेतों से लेकर मंडी तक किसानों का अनाज सुरक्षित नहीं रहा। हाड़ौती की अनाज मंडियों में खुले में रखा सैकड़ों बोरी अनाज भीग गया। इससे अनाज की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
भामाशाहमंडी में एक लाख कट्टे से अधिक गेहूं छायादार शेड में रखने की व्यवस्था है। मंडी के अलग-अलग यार्डों में गेहू व अन्य जिन्स के ढेर लगे हुए थे, जो बेमौसम बारिश से भीग गया।

No comments