Breaking News

1 अप्रैल से अब विदेशी नहीं, भारतीय बाजार के भाव से तय होगी गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ की कीमत


कल 1 अप्रैल से सोने और चांदी के निवेश और इन पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नियम न केवल आपके निवेश की वैल्यू को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी टैक्स प्लानिंग और लोन लेने की क्षमता पर भी असर डालेंगे।
अब तक गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मानक के आधार पर तय होती थीं। लेकिन सेबी के नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल से इनकी वैल्यू भारतीय एक्सचेंजों के 'डोमेस्टिक स्पॉट प्राइसÓ यानी घरेलू हाजिर भाव पर आधारित होगी। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों को भारत के बाजार की वास्तविक कीमत पता चलेगी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों व करेंसी के उतार-चढ़ाव का असर कम होगा। 

No comments