25 केवी के 5 ट्रांसफार्मर उतारे, कई कनेक्शन काटे
धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ग्राम मानपुर और खरगपुर में लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विद्युत विभाग की टीम ने करीब 12 लाख रुपए के बकाया पर कार्रवाई करते हुए 25 केवी क्षमता के 5 ट्रांसफार्मर उतार दिए। इसके अतिरिक्त, लगभग 12 लाख रुपए के बकाया वाले 5 बिजली कनेक्शन भी डिस्कनेक्ट किए गए।

No comments