Breaking News

जोधपुर में चोरियां रोकने के लिए बढ़ेगी पुलिस गश्त


जोधपुर के वेस्ट जिले की डीसीपी के तौर पर कमल शेखावत ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि आजकल साइबर ठगी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। जिसे रोकने के लिए पुलिस आमजन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाएगी।
शहर के वेस्ट जिले में अवैध स्पा सेंटर और हुक्का बार संचालन को लेकर कहा कि जहां भी इस तरह की अवैध गतिविधियां चल रही है। उस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थानाधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा।

No comments